विजय हजारे ट्रॉफी में आज भी कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए और काफी अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले। बड़ौदा के लिए पठान बंधुओं ने आज बढ़िया पारियां खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। रोहित शर्मा ने मैदान पर काफी समय बाद वापसी की लेकिन बल्ले से कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 16 रन बनाये। केदार जाधव का बढ़िया फॉर्म जारी है और उन्होंने एक और मैच जिताऊ पारी खेली। आइये नज़र डालते हैं सभी मैचों के संछिप्त रिपोर्ट पर: ग्रुप ए: #बड़ौदा vs असम इरफ़ान पठान (50* एवं 1 विकेट) और युसूफ पठान (71) के अलाव क्रुणाल पांड्या (72 एवं 4 विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बड़ौदा ने असम को 92 रनों से हरा दिया। # रेलवे vs ओडिशा महेश रावत के नाबाद 88 रनों की बदौलत रेलवे ने ओडिशा को 6 विकेट से हरा दिया। # विदर्भ vs हरियाणा गणेश सतीश (78) और अक्षय कर्नेवार (4/29) के बढ़िया प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने हरियाणा को 68 रनों से हरा दिया। ग्रुप बी: दिल्ली vs केरल टीम में वापस लौटे उन्मुक्त चंद (64) की बढ़िया पारी की मदद से दिल्ली ने केरल को 4 विकेट से हराया। गौतम गंभीर (25) और शिखर धवन (26) फ्लॉप रहे। # उत्तर प्रदेश vs हिमाचल प्रदेश अक्षदीप नाथ (109) के शानदार शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 6 विकेट से हरा दिया। # महाराष्ट्र vs त्रिपुरा केदार जाधव के 48 और निकीत धूमल के 4 विकेट की बदौलत महाराष्ट्र ने त्रिपुरा को 4 विकेट से हराया। ग्रुप सी: # राजस्थान vs गोवा महिपाल लोमरोर और सलमान खान के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान ने गोवा को 7 विकेट से हरा दिया। # बंगाल vs मध्य प्रदेश सुदीप चैटर्जी और मनोज तिवारी के अर्धशतकों की मदद से बंगाल ने मध्य प्रदेश को 14 रनों से हरा। हरप्रीत सिंह का शतक बेकार गया। # मुंबई vs आंध्रा आदित्य तरे और सिद्धेश लाड के अर्धशतक एवं शिवम दुबे के 3 विकेट की बदौलत मुंबई ने आंध्रा को 43 रनों से हराया। ग्रुप डी: # छत्तीसगढ़ vs सेना आशुतोष सिंह और कप्तान मोहम्मद कैफ के अर्धशतकों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने सेना को 14 रनों से हरा दिया। # जम्मू और कश्मीर vs सौराष्ट्र कम स्कोर वाले इस मुकाबले में परवेज़ रसूल (53 रन एवं 4 विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जम्मू और कश्मीर ने सौराष्ट्र को 23 रनों से हरा दिया। # कर्नाटक vs हैदराबाद कृष्णप्पा गौतम के 5 विकेट की बदौलत कर्नाटक ने हैदराबाद को सिर्फ 108 रनों पर आउट किया, लेकिन जवाब में कर्नाटक का स्कोर एक समय 81/9 हो गया था। हालांकि विनय कुमार ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। नोट: सभी मैचों के स्कोरकार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें