विनोद कांबली की एक बार फिर से बिगड़ी तबीयत, अस्पाल में कराया गया भर्ती

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Photo Credit_Getty)
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Photo Credit_Getty)

Vinod Kambli admitted To hospital: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली पिछले ही दिनों चर्चा में आए थे। जब उन्होंने उनके बचपन के दोस्त और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। विनोद कांबली की हालत तब खराब थी लेकिन इसी बीच अब कांबली के फैंस को झटका देने वाली खबर मिल रही है, जहां एक बार फिर से इस पूर्व क्रिकेटर की तबीयत अचानक से ही काफी खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad
Ad

विनोद कांबली की तबीयत खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके विनोद कांबली को शनिवार की रात (21 दिसंबर) को अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूर्व धाकड़ बल्लेबाज को महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अब सोमवार को उनकी तबीयत में कुछ हद तक स्थिरता देखी गई है, लेकिन वो फिर भी डॉक्टर्स उनकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य को देखा जा रहा है। विनोद कांबली पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। जिनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें मीडिया में छायी रही हैं।

हाल ही में विनोद कांबली को सचिन तेंदुलकर के साथ एक कार्यक्रम को साझा करते हुए देखा गया था। जहां वो सचिन को देखते ही भावुक हो गए और क्रिकेट के भगवान के हाथ पकड़ लिए थे। इसके बाद विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा "मैं पुनर्वास के लिए जाने के लिए तैयार हूं। मैं वहां जाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे किसी चीज का डर नहीं है। मेरा परिवार मेरे साथ है।"

भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैचों में किया प्रतिनिधित्व

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में अपने करियर के शुरुआती दौर में विनोद कांबली को बहुत ही काबिल खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों के साथ ही 104 वनडे मैच भी खेले। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा था। लेकिन अचानक ही कांबली का करियर ढलान पर आ गया और वो पूरी तरह से टीम से दूर हो गए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications