विनोद कांबली से उनकी पत्नी लेने वाली थीं तलाक, अचानक बदला फैसला; सामने आई बड़ी वजह

विनोद कांबली
विनोद कांबली और उनके परिवार की तस्वीर (photo credit: instagram/vinodkambli2016)

Vinod Kambli Wife Shocking Revelation: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बीते कुछ दिनों से अपनी तबियत और आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा में हैं। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी उनका जिस तरह से ख्याल रख रही हैं, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें कि विनोद कांबली ने दो बार शादी की है और उनकी दोनों ही शादियां विवादों से घिरी रही हैं। 52 वर्षीय विनोद कांबली ने साल 2006 में विदेशी मॉडल एंड्रिया से दूसरी शादी की थी। साल 2014 में दोनों ने पारंपरिक क्रिश्चियन अंदाज में भी शादी की थी। दुल्हन बनीं एंड्रिया देसी कपड़ों में भी प्यारी लग रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद कांबली और एंड्रिया का लंबा अफेयर भी चला था। शायद ही आपको पता हो कि एंड्रिया एक वक्त पर विनोद कांबली से इस हद तक परेशान हो गई थीं कि उन्होंने विनोद कांबली से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी तक दे दी थी। लेकिन बाद में एंड्रिया को मजबूरीवश अपनी अर्जी वापस लेनी पड़ी थी। आपको बताते हैं पूरा मामला।

Ad

विनोद कांबली को तलाक देने के लिए कोर्ट में दी थी अर्जी- एंड्रिया

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हाल ही में एक इंटरव्यू का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने अपने और कांबली के रिश्ते पर दिल खोलकर बात की। बातचीत के दौरान एंड्रिया ने बताया कि उन्होंने 2023 में विनोद कांबली को तलाक देने का इरादा बना लिया था। उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दे दी थी। लेकिन फिर उन्होंने मजबूरीवश अपनी अर्जी वापस ले ली थी।

एंड्रिया ने इंटरव्यू में बताया कि कोर्ट में अर्जी देने के बाद वह कांबली का घर छोड़कर चली गई थीं, यहां तक कि कांबली से बात करना भी बंद कर दिया था। घर से जाने के बाद भी उन्हें बस कांबली का ख्याल रहता था। वह सोचतीं कि कांबली ने खाना खाया होगा या नहीं, उनकी तबियत कैसी होगी। खुद से परेशान होकर वह कांबली के घर लौट आईं। उन्होंने जब कांबली को देखा, तो समझ गईं कि इस वक्त उन्हें मेरी बहुत ज्यादा जरूरत है। एंड्रिया कहती हैं, 'कांबली मेरे लिए मेरे बच्चे की तरह हैं, जिनसे मैं दूर भी नहीं जा सकती हूं और ना ही उन्हें छोड़ सकती हूं।'"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications