विराट कोहली और रहाणे की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत का इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन विशाल स्कोर

इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन आज भारत ने 557/5 के विशाल स्कोर पर अपनी पारी समाप्त घोषित की। कप्तान विराट कोहली ने 211 और अजिंक्य रहाणे ने 188 रनों की पारी खेली, जिसके कारण भारत इतने बड़े स्कोर तक पहुँच सका। दोनों ने 365 रन जोड़कर भारत की तरफ से चौथे विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी भी निभाई। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में 353 रन जोड़े थे। रोहित शर्मा ने भी लगातार तीसरे टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली। पहले दिन के 267/3 के स्कोर आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने आज जबरदस्त शुरुआत की। लंच तक कोई विकेट नहीं गिरा था और भारत का स्कोर 358/3 था। कोहली 150 के नजदीक पहुँच चुके थे, वहीँ रहाणे ने अपना आठवां शतक पूरा कर लिया था। लंच के बाद कोहली ने पहले 150 और उसके बाद अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। अपना पहला दोहरा शतक उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में लगाया था। कप्तान के तौर पर दो दोहरे शतक लगाने वाले कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं। चाय के समय तक भारत ने 456/3 का स्कोर बना लिया था। चाय के बाद कोहली 211 रन बनाकर जीतन पटेल की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि रहाणे ने फिर रोहित के साथ 39 रन जोड़े और भारत को 500 के पार पहुँचाया। रहाणे लेकिन अभाग्यशाली रहे कि अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके और 188 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर आउट हो गये। यहाँ भी कप्तान कोहली ने पारी समाप्त नहीं घोषित की और रोहित ने छठे विकेट के लिए रविन्द्र जडेजा के साथ 53 रन जोड़े। रोहित ने अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 557/5 के स्कोर पर पारी समाप्त घोषित की। वैसे इस दौरान एक अजीब घटना हुई जब पिच के बीचोबीच दौड़ने के कारण ravindra जडेजा को पहले वॉर्निंग मिली और दूसरी पर यही करने पर न्यूजीलैंड को 5 पेनल्टी रन दे दिए गए। न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट और जीतन ने दो-दो विकेट लिए। सैंटनर को एक सफलता मिली। न्यूज़ीलैंड ने 5/0 से इसी वजह से अपनी पारी शुरू की और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 27/0 का स्कोर बना लिया था। मार्टिन गप्टिल 17 और टॉम लैथम 6 रन बनाकर नाबाद थे। कल भारतीय टीम न्यूजीलैंड को जल्दी ऑल आउट करने का प्रयास करेगी। स्कोरकार्ड: भारत: 557/5 (कोहली 211, रहाणे 188, रोहित 51*) न्यूजीलैंड: 28/0 (गप्टिल 17*)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications