'विरुष्का' अपने पहले वैलेंटाइन डे पर नहीं होंगे साथ मगर कोहली के ससुर ने दिया उन्हें ख़ास तोहफ़ा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। अभी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वैलेंटाइन डे गिफ्ट की चर्चा हो रही है। शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह पहला वैलेंटाइन होगा। अगर ख़बरों की माने तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस वैलेंटाइन डे पर खास तोहफा मिलने वाला है। और यह तोहफा कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय शर्मा देंगे। मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार कर्नल अजय शर्मा पिछले दिनों लेखिका तेजस्वनी दिव्या नाइक के बुक लांच के मौके पर गये थे। अनुष्का के पिता को यह किताब बहुत पसंद आयी, उन्होंने इस किताब को विराट और अनुष्का को वैलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर पर देने का फैसला किया है। इस किताब का नाम 'स्मोक्स एंड व्हिस्की' है। यह किताब कविताओं पर आधारित है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यह वैलेंटाइन शायद साथ में नहीं माना पायेंगे क्योकि अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म के शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं, जबकि विराट कोहली इस समय टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर कप्तानी कर रहे हैं।