SLvIND: विराट कोहली और रोहित शर्मा का बेहतरीन शतक, भारत ने बनाया 375 रनों का विशाल स्कोर

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 375/5 का विशाल स्कोर बनाया। विराट कोहली के 29वें और रोहित शर्मा के 13वें शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 376 का बड़ा सा लक्ष्य रख दिया। भारतीय टीम पहले से ही पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है और आज श्रीलंका के सामने फिर से मैच जीतने की एक मुश्किल चुनौती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और शार्दुल ठाकुर को आज डेब्यू करने का मौका मिला। इसके अलावा मनीष पांडे और कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मुनावीरा और मलिंडा पुष्पकुमारा ने अपना डेब्यू किया और वानिंदु हसरंगा को भी टीम में जगह दी गई। भारत की शुरुआत हालांकि खराब रही और शिखर धवन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने श्रीलंका की हालत पस्त कर दी और दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 219 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। विराट कोहली ने 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 96 गेंदों में 131 रन बनाये। कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में सनथ जयसूर्या (28) का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि दोनों के आउट होने के बाद भारत को दो और झटके लगे। हार्दिक पांड्या (19) और केएल राहुल (7) ज्यादा देर नहीं टिक सके। 30-40 ओवर के बीच सिर्फ 54 रन बने और भारत ने तीन विकेट गँवाए। यहाँ से मनीष पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 101 जोड़े और भारत ने 50 ओवरों में 375 रन बनाये। आखिरी 10 ओवरों में 91 रन बने। श्रीलंका में ये किसी भी टीम का श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। धोनी अपने 300वें मैच में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। मनीष पांडे ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाया और 50 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट लिए। विश्व फर्नान्डो और अकीला धनंजय ने 1-1 विकेट लिया। श्रीलंका के लिए इस मैच के कप्तान लसिथ मलिंगा ने कोहली को आउट करके अपना 300वां विकेट पूरा किया। ऐसा करने वाले मलिंगा श्रीलंका के चौथे गेंदबाज हैं। स्कोरकार्ड: भारत: 375/5 (कोहली 131, रोहित 104, मनीष पांडे 50*, धोनी 49*)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications