इंस्टाग्राम से कमाई करने के मामले में 17वें नंबर पर विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता से सभी वाकिफ हैं। दुनिया भर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अगर उन्हें इस वक्त विश्व का नंबर एक खिलाड़ी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यही वजह है कि विराट कोहली केवल एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक ब्रांड बन गए हैं। इस बात का पता इससे चलता है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 1 लाख 20 हजार डॉलर मिलते हैं। यानि 80 लाख से ज्यादा रूपए कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कमाते हैं। इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल HopperHQ.com ने हाल ही में ये खुलासा किया। हालांकि आपको जानकारी हैरानी होगी कि विराट कोहली इस मामले में 17वें नंबर पर हैं। जी हां विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन फॉलोअर हैं और उन्हें हर स्पान्सर्ड पोस्ट के लिए 1 लाख 20 हजार डॉलर मिलते हैं लेकिन वो दुनिया भर के स्टार्स से काफी पीछे हैं। खिलाड़ियों की अगर बात की जाए तो पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 136.9 मिलियन फॉलोअर हैं और उनको हर पोस्ट के लिए 750, 000 डॉलर मिलते हैं। जबकि ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार को 6 लाख डॉलर प्रत्येक पोस्ट के लिए मिलते हैं। वहीं अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को 5 लाख डॉलर मिलते हैं और ओवरऑल वो इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार की लिस्ट में अमेरिका की मॉडल काइली जेनर शीर्ष पर हैं। उन्हें अपने हर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए एक मिलियन डॉलर मिलते हैं। पिछले साल की टॉपर सेलेना गोमेज इस बार दूसरे स्थान पर हैं। वह हर पोस्ट के लिए 8 लाख डॉलर (करीब 5.44 करोड़ रुपये) लेती हैं। ओवरऑल लिस्ट में भले ही कोहली 17वें नंबर पर हों लेकिन खिलाड़ियों की लिस्ट में वो 9वें स्थान पर हैं। उन्होंने स्टीफन करी और फ्लॉएड मेवेदर को पीछे छोड़ दिया है। वहीं डेविड बेकहम और गैरेथ बेल चौथे और पांचवे पायदान पर हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications