अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की ख़बरों का विराट कोहली ने किया खंडन

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की ख़बरों का खंडन किया है। 28 वर्षीय विराट ने बिना समय ख़राब किये ट्विटर पर अपने फैंस को स्पष्ट किया है कि वह अभी सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर वह अनुष्का से सगाई करेंगे तो किसी से छुपाएंगे नहीं।

Ad

इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली उत्तराखंड में अनुष्का शर्मा के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने पहुंचे। भारतीय बल्लेबाज अपनी छुट्टियों का आनंद उत्तराखंड में मना रहे हैं। विरत और अनुष्का को देहरादून में जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर एकसाथ देखा गया और इसके बाद से दोनों की सगाई की अफवाहे आने लगी। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाने के बाद कोहली की यह पहली आधिकारिक यात्रा है, लेकिन उनके और अनुष्का के बारे में कई कयास लगाए जाने शुरू हो गए। हाल ही में मीडिया के कई संस्थानों ने खबर बताई कि विराट और अनुष्का 1 जनवरी 2017 को सगाई करने जा रहे हैं। विराट ने ट्विटर पर इस बारे में अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, चूंकि कुछ चैनल्स इस तरह की गलत खबर लगातार दे रहे हैं इसके चलते उन्हें सफाई देनी पड़ रही है। विराट पिछले कुछ दिनों से यहां होटल आनंदाज में अनुष्का के साथ छुट्टिदयां बिता रहे हैं। अनुष्का का परिवार भी इस दौरान यहां मौजूद है। अनुष्का के गुरु का आश्रम हरिद्वार के पास पथरी में है और बुधवार को अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड विराट के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इसके चलते अफवाहों को जोर मिला कि ये दोनों सगाई करने जा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, दिग्जग उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टिना अंबानी के यहां पहुंचने से भी माहौल गर्मा गया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications