ENGvIND: विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा वन-डे हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया। माही की 37 रनों की बेहद धीमी पारी को लेकर पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने कोहली से सवाल किया था। भारतीय कप्तान ने कहा कि हमें धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है। भारतीय कप्तान ने कहा कि धोनी जब अच्छा खेलते हैं तो सभी उन्हें अब तक का श्रेष्ठ फिनिशर बताते हैं और चीजें सही नहीं होती तो किसी भी नतीजे पर पहुँच जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें निशाना बनाएं लेकिन हमें उनकी क्षमता पर भरोसा है। उनके पास अनुभव है और बाकी खिलाड़ी भी पूरी तरह से क्षमतावान हैं। उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स वन-डे में धोनी ने 37 रनों की साधारण पारी खेली थी। उन्हें अपने करियर में दस हजार वन-डे रन बनाने के लिए 33 रन चाहिए थे। दस हजार रन बनाने वाले वे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम को इस मैच में 86 रनों से पराजय झेलनी पड़ी और सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर आ गई है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने भी उन्हें टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की नसीहत दी थी। बात नासिर हुसैन के सवाल की करें तो उन्होंने ठीक भी कहा है क्योंकि भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए एक ताबड़तोड़ पारी की जरूरत थी लेकिन धोनी रक्षात्मक ही नजर आए और शॉट खेलने से बचते रहे। भारतीय टीम के लिए धोनी ने दस हजार रन बनाने के अलावा वन-डे क्रिकेट में अपने 300 कैच भी पूरे कर लिये हैं। धोनी की यह शानदार उपलब्धि ही उन्हें महान खिलाड़ियों में गिनाती है। आने वाले दिनों में उनसे कुछ और कीर्तिमानों की उम्मीद दर्शकों को रहेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications