विराट कोहली को मिला राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

<p>
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विराट कोहली को सम्मानित करते हुए

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को खेल के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको इस सम्मान से सम्मानित किया। कोहली के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा नीरज चोपड़ा, हिमा दास और मणिका बत्रा समेत 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Ad

अवॉर्ड सेरेमनी राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित की गई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी के बाद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने।

Ad

कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को भी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में 4 x 400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमा दास को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

बैडमिंटन में शानदार खेल दिखाने के लिए सिक्की रेड्डी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जिंसन जॉनसन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले सतीश कुमार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

गोल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभांकर शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य मनप्रीत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में हॉकी में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सविता को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

पोलो में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए कर्नल रवि राठौड़ को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

निशानेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए अंकुर मित्तल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्माित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाली राही सरनोबत को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

शूटिंग में जबरदस्त खेल के लिए श्रेयसी सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन के लिए जी सतियन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

महिला टेबल टेनिस में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मनिका बत्रा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

एशियन गेम्स 2018 में रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

वूशू में बेहतरीन खेल के लिए पूजा कादियान को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

पैरा एथलीट्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकुर धामा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Ad

पैरा-बैडमिंटन में बेहतरीन खेल के लिए मनोज सरकार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications