फोर्ब्स इंडिया के कवर पेज पर दिखे विराट कोहली, सेलेब्रिटी 100 की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया

cover page

विराट कोहली का 2016 में शानदार प्रदर्शन क्रिकेट से बाहर भी जारी है। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कोहली को उनकी सफलता का तोहफा मिला है। पाक्षिक (15 दिन में प्रकाशित होने वाली) मैगज़ीन फोर्ब्स इंडिया ने अपने ताजा संस्करण में विराट कोहली का फोटो कवर पेज पर प्रकाशित किया है। फोर्ब्स इंडिया ने 2016 वर्ष की शीर्ष 100 सेलेब्रिटी में विराट कोहली को शामिल किया है। भारतीय टेस्ट कप्तान ने शीर्ष 100 सेलेब्रिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय क्रिकेटरों में वह फोर्ब्स इंडिया में जगह बनाने के मामले में शीर्ष स्थान पर रहे।

Ad

हाल ही में कोहली को आईसीसी अवॉर्ड्स में वर्ष का वन-डे कप्तान बनाया गया था। फोर्ब्स इंडिया की सूची में कोहली का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान के बाद आया है। फोर्ब्स ने स्थानों की सूची के समय दो वजहों पर ध्यान दिया था, जिसमें पहला स्थान मनोरंजन संबंध कमाई और छवि थी। इसके अलावा 1 अक्टूबर 2015 से 20 सितम्बर 2016 के बीच के समय में किये गए प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। कोहली के अलावा भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान एमएस धोनी (5वीं रैंक) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (10वीं रैंक) भी शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। कोहली ने वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाए, जो उनके तीसरा स्थान हासिल करने में काफी मददगार साबित हुआ। इसके अलावा बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ रिश्तें को लेकर भी वह सुर्ख़ियों के बाजार को गर्म करते रहे। मैदान के बाहर कोहली ने कई ब्रांड के साथ करार किया, जिसकी वजह से उन्होंने नई ऊंचाईयों को छुआ। फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में उन्हें आने के लिए इन सभी मसलों से मदद मिली।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications