भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोशल मीडिया के जरिए एक खास संदेश दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत सभी महिलाओं के लिए बड़ी बात कही है। कोहली ने कहा है कि महिलाएं आज के युग में पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे बेहतर हैं।
विराट कोहली ने कहा ' महिलाएं और पुरुष बराबर नहीं हैं। महिलाओं को यौन शोषण, छींटाकशी, घरेलू हिंसा समेत कई प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ता है। इन सबके बावजूद महिलाएं जीवन के हर एक क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही हैं। फिर भी आप सोचते हैं कि वे पुरुषों के बराबर हैं ? नहीं वे पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुनिया भर की महिलाओं को बधाई देता हूं।'
गौरतलब है विराट कोहली समय-समय पर भारतीय महिला क्रिकेटरों की भी हौसला अफजाई करते रहते हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्होंने भारतीय महिला टीम से मुलाकात की थी और उनको अच्छे प्रदर्शन की बधाई भी दी थी। इसके अलावा अलग-अलग खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों का भी कोहली काफी सम्मान करते हैं और समय-समय पर ट्वीट करके बधाई देते रहते हैं। कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की है और उनका कहना है कि अनुष्का उनके जीवन में काफी बदलाव लेकर आईं। कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अनुष्का शर्मा की वजह से उनके अंदर काफी बदलाव आया। दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के बाद कोहली को अभी आराम दिया गया है। भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका में टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला खेल रही है जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन से कोहली मैदान में दिखेंगें। Published 08 Mar 2018, 12:07 ISTTag the extraordinary woman in your life who is #BetterThanEqual @Staywrogn@AnushkaSharma ♥️ pic.twitter.com/NdjNEPYQjD
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2018