विराट कोहली को 2017 आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया

हर साल की तरह आईसीसी ने 2017 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए चुना गया है, वहीँ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए चुना गया है। इसके अलावा कोहली को वन-डे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार के लिए भी चुना गया। कोहली 2012 में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुने जा चुके हैं। कोहली ने कहा कि टेस्ट और वन-डे क्रिकेटर क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर में सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी के लिए चुना जाना मायने रखता है, मैंने इसे 2012 में भी प्राप्त किया था। मेरे लिए यह बहुत बड़ी सम्मान की बात है। सभवतः विश्व क्रिकेट में यह सबसे बड़ा पुरस्कार है और दो भारतीय इसे एक के बाद एक प्राप्त करते हैं तो और विशेष बनता है। आगे उन्होंने कहा कि पिछले साल इसे रविचंद्रन अश्विन ने प्राप्त किया था और इस बार मैं ले रहा हूँ और इस सम्मान के लिए मैं आईसीसी का धन्यवाद करता हूँ, जो उन्होंने मेरी कड़ी मेहनत को पहचानते हुए मुझे चुना और अन्य विजेताओं को भी मैं बधाई देता हूँ। कोहली को क्रिकेटर ऑफ़ द अवॉर्ड के लिए वन-डे क्रिकेटर ऑफ़ द अवॉर्ड भी चुना गया है। युजवेंद्र चहल को टी20 में श्रेष्ठ परफ़ॉर्मर का अवॉर्ड दिया जाएगा। आईसीसी अवॉर्ड 2017 के लिए इन खिलाड़ियों को चुना गया: गैरी सोबर्स ट्रॉफी के लिए क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: स्टीव स्मिथ वन-डे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: विराट कोहली टी20 परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर: युजवेंद्र चहल इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: हसन अली एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर: राशिद खान इसके अलावा मरे एरास्मस को अम्पायर ऑफ़ द ईयर के लिए डेविड शेफर्ड ट्रॉफी के लिए चुना गया। फैन्स मोमेंट ऑफ़ द ईयर के लिए पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए चुना गया। इसके अलावा खेल भावना के लिए इंग्लैंड की आन्या श्रबसोल का चयन किया गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications