विराट कोहली बने फेसबुक के बादशाह, सलमान को पीछे छोड़ा

विराट कोहली की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के फेसबुक पर उनके फैशन की संख्या बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से भी अधिक हो गई है। अब कोहली के सलमान खान से 6 लाख फॉलोवर अधिक हो गए हैं और वे इस मामले में सबसे श्रेष्ठ सेलेब्रिटी बन गए हैं। कोहली को फेसबुक पर अब 35 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। भारतीय कप्तान ने भारतीय सरजमीं पर हुई घरेलू सीरीजों में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी द्वारा हाल ही में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपने चाहने वालों की संख्या में वृद्धि की है। इस वर्ष अप्रैल में सबसे अधिक लाइक किये जाने वाले क्रिकेटर भी विराट कोहली थे, इसमें फेसबुक और इन्स्टाग्राम शामिल है। इस सूची में सलमान खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी हैं। वे 2 करोड़ 85 लाख फॉलोवर्स के साथ छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली के 3 करोड़ 57 लाख से भी अधिक फैन्स हैं, जो उन्हें फेसबुक पर फॉलो करते हैं। कोहली के प्रशंसकों में 83 फीसदी भारत और 5 फीसदी बांग्लादेश से हैं। एक लाख से अधिक फैन्स कोहली को पाकिस्तान से भी फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली की फैन्स की संख्या फेसबुक और अन्य माध्यमों में समय-समय पर उनके सक्रिय रहने का भी नतीजा है।चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत के बाद कोहली ने जन शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया, तो 15 हजार से अधिक बार ट्विटर पर उस मैसेज को लोगों ने शेयर किया, इसके अलावा करीबन आठ लाख से अधिक लोगों ने उसे लाइक किया। फेसबुक पर सबसे तेजी से ऊभर रहे स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में कोहली लगातार आगे जा रहे हैं। फुटबॉल के कुछ खिलाड़ियों के बाद उनका ही नाम इस सूची में है। फेसबुक पर सबसे अधिक फैन्स के मामले में कोहली से आगे सिर्फ भारतीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी के बाद कोहली दूसरे भारतीय हैं। फिलहाल वे भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर गए हुए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications