सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे विराट कोहली

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली एकसाथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। खबर है कि बेल्जियम की डीजे जोड़ी लाइक माइक और डीमित्री वेगास अपने अगले डांस म्यूजिक सिंगल के लिए इन दोनों स्टार्स से बातचीत में जुटी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्टूबर में एरीना टूर पर सलमान और विराट दोनों सनबर्न फेस्टिवल के 10वें संस्करण में उपलब्ध रहेंगे। पिछले वर्ष बेल्जियन जोड़ी ने गोवा सनबर्न फेस्टिवल के पहले दिन सुर्खियां बंटोरी थी। अब परसेप्ट लाइव द्वारा आयोजित डांस म्यूजिक फेस्टिवल की 10वीं सालगिरह पर वह भारत आने वाले हैं। मिड-डे के हवाले से एक सूत्र ने कहा, 'दोनों 8 अक्टूबर को हैदराबाद में होंगे और अगले दिन मुंबई आएंगे। डीजे जोड़ी के सलमान और विराट बड़े फैन हैं तथा टॉप 100 डीजे पोल में दोनों ने इनका समर्थन भी किया था। इनकी योजना डीजे जोड़ी के साथ एक निजी पार्टी की भी है। वह दोनों डीजे में अपना हाथ भी आजमाने का प्रयास कर सकते हैं।' लाइक माइक और डीमित्री वेगास ने भी पुष्टि की है कि विराट कोहली और सलमान खान उनके आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। 'हम बहुत खुश हैं कि भारत की दो सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज सलमान और विराट ने हमारे म्यूजिक का समर्थन किया। हम बॉलीवुड से प्यार करते हैं और सहयोग के बारे में विचार भी कर रहे हैं। हम ऐसे प्रोजेक्ट पर कम कर रहे हैं जो भारत को दर्शाए, जिसके लिए वो जाना जाता है- फिल्म, म्यूजिक और खेल।' यह भी खबर जानने को मिली है कि सुल्तान के स्टार सलमान के डीमित्री वेगास के साथ अच्छे संबंध है। वेगास पहले भी बॉलीवुड में काम करने की अपनी मंशा का इजहार कर चुके हैं।

Ad

सूत्र ने कहा, 'बेल्जियम के डीजे वेगास और माइक की जोड़ी सलमान के साथ के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।' 2013 फ़रवरी में बांद्रा क्लब पर प्रस्तुति के दौरान इस जोड़ी का म्यूजिक सुनने के बाद सलमान लगातार इनके गीत सुनते हैं। गिग के बाद सलमान इस जोड़ी को लोनावला में अपने शैलेट पर ले गए। उनके इस जोड़ी का वाकंडा बहुत पसंद है। इसलिए वह लंबे प्रोजेक्ट के लिए विचार कर रहे हैं और अभी विराट भी उनके साथ जुड़ गए हैं। सलमान और कोहली दोनों ने सोशल मीडिया पर डीजे पोल्स के लिए इस जोड़ी का समर्थन किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications