भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग सोशल मीडिया पर काफी व्यस्त रहते हैं, खासकर पिछले 1 वर्ष में उन्होंने क्रिकेटरों के जन्मदिनों पर मज़ाकिया ट्वीट से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। नजफ़गढ़ के किंग को ट्विटर में बड़ी तादाद में लोग फॉलो करते हैं तथा 'ट्विटर बॉस' का नाम दिया है। एक तथ्य यह भी है कि वे अपने ट्विटर हैंडल से पैसे भी प्राप्त कर रहे हैं, यह बात शायद कम ही लोगों को मालूम होगी। एक फैसले के मुताबिक उन्हें अलग-अलग ब्रांड से करीबन 30 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सहवाग के हवाले से कहा गया "पिछले छह महीने में मेरे ट्वीट के जरीय मैंने 30 लाख रुपये प्राप्त किए हैं।" प्रशंसकों को क्रिकेटरों और सेलेब्रिटीज के जन्मदिन के अवसर पर सहवाग के हास्य ट्वीट्स का इंतजार रहता है और सहवाग भी उन्हें निराश नहीं करते और कुछ मजेदार ट्वीट के साथ मनोरंजन करते हैं। हाल ही में यूएई के एक समाचार चैनल जिसका ने महेंद्र सिंह धोनी से संबन्धित खबर में उनकी बायोपिक में काम करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगा दी थी, उसके बाद सहवाग के ट्वीट पर उन्हें वापस भी ट्रोल का सामना करना पड़ा था। @virendersehwag No worries, we've got your back. We look forward to your next flight with us. @Emirates247pic.twitter.com/lTzWQWeYFZ — Emirates airline (@emirates) January 8, 2017 भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के जन्मदिन पर उन्होंने उनके लंबे-लंबे छक्कों को मज़ाकिया लहजे में ट्वीट से शुभकामनाएं दी। Other people Deposit- In Banks. Yuvraj Singh Deposit- In Stands. Happy Birthday @YUVSTRONG12 .May you keep hitting sixes in every field. pic.twitter.com/bLmBM33CDR — Virender Sehwag (@virendersehwag) December 12, 2016 पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के जन्मदिन पर वीरू ने कुछ इस प्रकार विश किया। Stressed out,Go Just chill, Feeling ill ,Go Take a pill, In mood for Tabadtod Cricket ,Go watch KAPIL. Happy Birthday @therealkapildev paaji pic.twitter.com/pvsN6IGwuS — Virender Sehwag (@virendersehwag) January 6, 2017 दादा के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ सहवाग के रिश्ते हमेशा ही सुदृढ़ रहे हैं। और नेटवेस्ट ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत पर गांगुली द्वारा शर्ट लहराने के लम्हे को याद करते हुए इस पूर्व भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं दी। HappyBirthdayDada @SGanguly99. May you keep on helping India wave our flag high,just like u waved ur shirt at Lords pic.twitter.com/2ohxDlIKT5 — Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2016