नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने को लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा बयान

Nitesh
नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo 2020) में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की इस जीत से इस वक्त पूरे भारत में सेलिब्रेशन का माहौल है। अन्य खेलों के खिलाड़ी भी नीरज चोपड़ा की जीत पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक परफॉर्मेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

वीवीएस लक्ष्मण ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा "ये पूरे देश के लिए काफी गर्व की बात है। एक तरफ इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा था लेकिन मेरा पूरा ध्यान नीरज चोपड़ा के इवेंट पर था। उनकी इस जीत से ना केवल मैं बल्कि पूरा भारत काफी खुश है। उनकी उम्र अभी महज 23 साल है और ये उनका पहला ओलंपिक था।अच्छी बात ये है कि वो युवा हैं और काफी समय तक भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। मेरा उनको सैल्यूट है।"

वीवीएस लक्ष्मण ने आगे कहा "भारत में काफी कम एथलीट हैं जो जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेते हैं। नीरज चोपड़ा ने इस खेल में काफी मेहनत की है और मेहनत का फल मीठा होता है। खुशी की बात ये है कि पहले ही ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया"।

Ad

नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

आपको बता दें कि नीरज ने 87.58 मी की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया और भारत की तरफ से व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक्स में यह भारत का कुल मिलाकर 10वां स्वर्ण पदक है, जिसमें आठ स्वर्ण पुरुष हॉकी टीम ने जीते। टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल सात पदक जीते।

नीरज चोपड़ा की इस जीत पर आईपीएल फ्रेंचाइज ने उनके लिए बड़ी ईनामी राशि की घोषणा की है। सीएसके ने नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये इनामी राशि के रूप में देने एक ऐलान किया है। इससे पहले बीसीसीआई ने भी हर पदकधारी के लिए पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications