वॉशिंगटन सुंदर ने धुआंधार बल्लेबाजी से तोड़ा सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड, हैरान करने वाले आंकड़े

Nitesh
New Zealand v India - 1st ODI
वॉशिंगटन सुंदर ने काफी जबरदस्त धुआंधार बल्लेबाजी की

टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी धुआंधार पारी से टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। वहीं अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने सुरेश रैना (Suresh Raina) को एक खास रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया।

Ad

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आखिरी के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 16 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अगर वॉशिंगटन सुंदर ये ताबड़तोड़ पारी ना खेलते तो शायद टीम इंडिया 300 का आंकड़ा ना हासिल कर पाती।

वॉशिंगटन सुंदर ने सुरेश रैना के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा पीछे

अपने इस धुआंधार पारी के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर रैना के सबसे तेज 30 प्लस रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रैना ने इससे पहले 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सिर्फ 18 गेंद पर 38 रन बनाए थे लेकिन अब वॉशिंगटन सुंदर 16 गेंद में 37 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने इसके अलावा कपिल देव का भी रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1992 में 206.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अब वॉशिंगटन सुंदर ने 231 की स्ट्राइक रेट से रन बना दिए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 50 और कप्तान शिखर धवन ने 72 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 23 गेंद पर 15 रन बनाकर चलते बने।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications