ये खिलाड़ी हो सकता है इंडियन टीम का रॉकस्टार, प्रमुख ऑलराउंडर को लेकर चौंकाने वाला बयान आया सामने

Nitesh
New Zealand v India - 3rd ODI
वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया है

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट रहे और उनकी क्षमताओं पर भरोसा दिखाया गया तो फिर वो भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर के सुपरस्टार हो सकते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर का परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छा रहा। वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आखिरी के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 16 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अगर वॉशिंगटन सुंदर ये ताबड़तोड़ पारी ना खेलते तो शायद टीम इंडिया 300 का आंकड़ा ना हासिल कर पाती। इसके बाद उन्होंने तीसरे वनडे मुकाबले में भी काफी बेहतरीन पारी खेली थी। एक समय जब टीम इंडिया रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था।

वॉशिंगटन सुंदर के पास काफी जबरदस्त स्किल और पोटेंशियल है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा इस सीरीज में उनके परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा 'वॉशिंगटन सुंदर के लिए टीम में जगह बनाइए। अगर आप उनके ऊपर सही से निवेश करेंगे और वो इंजरी का शिकार नहीं हुए तो फिर भारतीय क्रिकेट के अगले रॉकस्टार हो सकते हैं। उनके पास काफी जबरदस्त स्किल और पोटेंशियल है। उनके पास हर वो एक चीज है जो एक सुपरस्टार प्लेयर के अंदर होनी चाहिए।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा 'मेरे हिसाब से वॉशिंगटन सुंदर एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। वो कोई काम-चलाऊ ऑलराउंडर नहीं हैं और ये चीज उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान दिखाई। अगर कंडीशंस थोड़ा सा भी अच्छा हो तो वो पूरे 10 ओवर भी गेंदबाजी करेंगे। टी20 क्रिकेट में वो नई गेंद से भी गेंदबाजी करते हैं।'

Quick Links