वॉशिंगटन सुंदर को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिले, बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

Nitesh
New Zealand v India - 3rd ODI
वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड टूर पर काफी बेहतर प्रदर्शन किया

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वॉशिंगटन सुंदर को 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खिलाना चाहिए। वॉशिंगटन सुंदर का परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छा रहा।

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आखिरी के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 16 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अगर वॉशिंगटन सुंदर ये ताबड़तोड़ पारी ना खेलते तो शायद टीम इंडिया 300 का आंकड़ा ना हासिल कर पाती। इसके बाद उन्होंने तीसरे वनडे मुकाबले में भी काफी बेहतरीन पारी खेली थी। एक समय जब टीम इंडिया रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था।

वॉशिंगटन सुंदर के इस परफॉर्मेंस से वसीम जाफर काफी प्रभावित हुए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा 'इस पूरे न्यूजीलैंड टूर के दौरान वॉशिंगटन सुंदर ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वो इंजरी के बाद वापसी कर रहे थे और दो वनडे मुकाबलों में काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी तो अच्छी रही ही इसके अलावा वो गेंदबाज भी काफी अच्छे हैं जो पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं। वो एक युवा क्रिकेटर हैं जो काफी बेहतर कर सकते हैं।'

वॉशिंगटन सुंदर एक बेहतरीन ऑलराउंड ऑप्शन हैं - वसीम जाफर

वसीम जाफर ने आगे कहा 'वॉशिंगटन सुंदर से मैं काफी खुश हूं। अगर आप 2010 या उससे पहले की टीम को देखें तो कई सारे बल्लेबाज ऐसे थे जो गेंदबाजी किया करते थे। भारत के पास सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी थे जो गेंदबाजी करते थे। हालांकि इस टीम में ऐसा नहीं है। हार्दिक पांड्या और जडेजा के बाहर होने के बाद भारत को छठ गेंदबाज की कमी खलने लगती है। 2023 के वर्ल्ड कप को देखते हुए वॉशिंगटन सुंदर एक अहम विकल्प हो सकते हैं।'

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications