23 अगस्त (बुधवार) को भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चाँद की सतह पर सफलतापूर्व लैंडिंग की जिसका जश्न पूरा देश मना रहा है। इसरो को इसके लिए सभी बधाई दे रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपने अलग अंदाज में ही चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के मजे लेते नजर आये।दरअसल, बीती शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की और इसके बाद वहां की सतह की कुछ तस्वीरें भेजी, जिसे इसरो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें से एक तस्वीर वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच। मैं तीन स्पिनरों, एक तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ जाऊंगा।जाफर की चाँद के सतह को लेकर दी गई पिच रिपोर्ट वाले ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वे कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'इस पिच पर केवल भारतीय बल्लेबाज खेल पाएंगे।'गौरतबल है कि वसीम जाफर फैंस के बीच अपने मजेदार ट्वीट और टिप्पणियों के लिए काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। हाल ही में जब एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हुआ तो ब्रॉडकास्टर ने गलती से शुभमन गिल का नाम पहले बताना मिस कर दिया था। इसपर जाफर ने एक मछली की तस्वीर वाला ट्वीट शेयर किया था जो कि काफी चर्चा में रहा था।बता दें कि आयरलैंड दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया एशिया कप की तैयारियों में जुट जाएगी। फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं।एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम :रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा।रिज़र्व खिलाड़ी : संजू सैमसन