MS Dhoni जब नए-नए आए थे तो सिर्फ 30 लाख कमाना चाहते थे, वसीम जाफर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Nitesh
एम एस धोनी को लेकर वसीम जाफर का बड़ा खुलासा
एम एस धोनी को लेकर वसीम जाफर का बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) का आज जन्मदिन है और इस मौके पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने उनको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि एम एस धोनी जब नए-नए इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तो वो काफी विनम्र थे। जाफर के मुताबिक धोनी केवल 30 लाख रुपए क्रिकेट खेलकर कमाना चाहते थे ताकि अपने होमटाउन रांची में वो वो एक शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का आज जन्मदिन है। एम एस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं और कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स और धोनी फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

एम एस धोनी ने कहा था कि वो कभी रांची नहीं छोड़ेंगे - वसीम जाफर

स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत के दौरान एम एस धोनी को लेकर वसीम जाफर ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा "मैंने 2005 में अपना कमबैक किया और एम एस धोनी ने 2004 के आखिर में इंडियन टीम में अपनी जगह बनाई थी। मैं, मेरी पत्नी, दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी, धोनी सब पीछे की सीट पर बैठा करते थे। एम एस धोनी मेरी वाइफ से काफी बात करते थे। वो कहते थे कि उन्हें 30 लाख कमाना है ताकि वो रांची में आराम से जीवन व्यतीत कर सकें। वो रांची नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो जाए मुझे रांची नहीं छोड़ुंगा। वो टीम में नए थे तो इसलिए उन्हें लगता था कि 30 लाख रुपए उनके लिए बहुत होंगे। मुझे याद है उन्होंने मेरी वाइफ से कहा कि भाभी मुझे 30 लाख रुपए बनाने हैं।"

आपको बता दें कि एम एस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी ये तीनों आईसीसी ट्रॉफी को धोनी अपनी कप्तानी में जीतने में सफल रहे।

Quick Links

Edited by Nitesh
2 comments