भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें भारत के लिए खेलते हुए नहीं देखा गया है और हर किसी को उनकी वापसी का इंतजार है। धोनी को लेकर हाल के समय में काफी बयान भी सामने आए हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वसीम जाफर ने कहा कि धोनी अगर फॉर्म में हैं और फिट हैं, तो उन्हें टीम का हिस्सा रहना चाहिए। वसीम जाफर ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी फिट और फॉर्म में हैं, तो मुझे नहीं लगता हमें किसी और खिलाड़ी की ओर देखना चाहिए। वो विकेट के पीछे और निचले क्रम के अहम हिस्सा हैं। उनके रहने से केएल राहुल के ऊपर से कीपिंग का दबाव हट जाएगा और हमें बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए, तो ऋषभ पंत को भी खिला सकते हैं।"आपको बता दें कि हाल ही में वीरेंदर सहवाग ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम में फिट नहीं किया जा सकता है। हालांकि वसीम जाफर अपने पूर्व जोड़ीदार की बात से सहमत नहीं है और उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए धोनी के महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़ें: युवराज सिंह की वो बेमिसाल पारी, जब जान को दांव पर लगाकर यादगार शतक जड़ते हुए भारत को दिलाई जीतधोनी आईपीएल 2020 के जरिए फिर से वापसी करने वाले थे। वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और टीम का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना था। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। अभी भी कहना मुश्किल है कि 15 अप्रैल से यह टूर्नामेंट शुरू भी हो पाएगा या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि इस साल का टूर्नामेंट को रद्द भी किया जा सकता है। यह तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा कि धोनी को कब खेलते हुए आएंगे या नहीं। If Dhoni is fit and in form I think we can't look beyond him as he'll be an asset behind the stumps and also lower down the order. It'll take the pressure of keeping off Rahul and India can play Pant as a batsman too if they want a lefty. #Dhoni #MSDhoni #IPL2020 pic.twitter.com/6ndDfdhkap— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 18, 2020