फ्लाइट में एमएस धोनी ने बनाया एयर होस्टेस का दिन, दिग्गज क्रिकेटर से मिलने के बाद फैन ने साझा किया खास वीडियो

एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखे थे
एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखे थे

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) मैदान के अंदर हो या फिर बाहर फैंस हमेशा उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में 41 वर्षीय धोनी ने सफर के दौरान फ्लाइट में अपनी एक फैन का दिन बना दिया जो कि उसी फ्लाइट की एयर होस्टेस भी थीं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Ad

दरअसल, आईपीएल 2023 के बाद एमएस धोनी अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाने के लिए मुंबई गए थे और ऐसी उम्मीद है कि यह वीडियो तब का है जब वह सर्जरी करवाने के बाद फ्लाइट के जरिये वापिस अपने शहर रांची आने के लिए निकले थे। वीडियो में एयर होस्टेस ट्रे में काफी सारी चॉकलेट के पैकेट्स सजाकर धोनी के पास पहुँचती है।

धोनी जो कि सीट पर बैठकर अपनी टेबलेट पर गेम खेल रहे होते हैं, ट्रे में से एक चॉकलेट उठाकर अपनी बेटी जीवा के लिए रख लेते हैं। फिर वह अपनी फैन से कुछ देर बातचीत करते हैं और इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ एक सीट छोड़कर बैठी दिखाई देती हैं। फैन ने इस वाकये का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

आप भी देखें यह वीडियो:

गौरतलब है कि दिग्गज क्रिकेटर धोनी इन दिनों परिवार के साथ अपना पूरा समय बिताने में व्यस्त हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें धोनी और जीवा अपने कुत्तों के साथ मिलकर मस्ती करते नजर आये थे। धोनी ने आईपीएल 2023 में शानदार कप्तानी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उनका पांचवां टाइटल जिताया था। इसके साथ सीएसके ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। फाइनल में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications