इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीजन का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। सीजन के आगाज से पहले सीएसके की टीम चेपॉक स्टेडियम में जमकर तैयारी कर रही है। इस बीच सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के वीडियो सामने आये हैं। एक वीडियो में फैंस उनकी एंट्री पर उनका नाम ले रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने एक जोरदार छक्का लगाया है।चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान एमएस धोनी अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरते नजर आ रहे हैं। धोनी जैसे ही मैदान में एंट्री करते हैं, वहां मौजूद फैंस धोनी.. धोनी.. के नारे लगाकर शोर मचाने लगते हैं। Chennai Super Kings@ChennaiIPLNayagan meendum varaar… 🥳#WhistlePodu #Anbuden 🦁211486632Nayagan meendum varaar… 💛🥳#WhistlePodu #Anbuden 🦁 https://t.co/3wQb1Zxppeवहीं, इस प्रैक्टिस सेशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी को शानदार छक्का लगाते देखा जा सकता है। धोनी इससे पहले भी प्रैक्टिस के दौरान गंगनचुंबी छक्के लगाते नजर आए हैं। धोनी के इस फॉर्म को देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2023 में धोनी का बल्ला खूब बोलेगा।Lalith Kalidas@lal__kalThat'll make the night for all of Chepauk. Dhoni smashes a massive six down the ground after failing to put on three successive short balls. Bang!@sportstarweb589158That'll make the night for all of Chepauk. Dhoni smashes a massive six down the ground after failing to put on three successive short balls. Bang!@sportstarweb https://t.co/lt0YfI1i8kधोनी का हो सकता है यह आखिरी आईपीएलगौरतलब है कि एमएस धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं और टीम की कमान संभाली है। धोनी ने अपनी कप्तानी में अब तक 4 बार सीएसके को आईपीएल का खिताब जिताया है। वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने पहले ही अपने बयान में यह साफ किया है कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे।