महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली की टीम पांच मैच में से 4 में जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में वीडियो शेयर किया जिसमें वह साथी खिलाड़ी राधा यादव और तारा नॉरिस के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।वीडियो में रॉड्रिग्स डब्ल्यूपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ पार्टी कर रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ, राधा यादव और तारा नॉरिस बॉलीवुड के हिट गाने ‘चिकनी चमेली’ पर जमकर डांस किया। जेमिमा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘थोड़ा बहुत डांस दिल्ली कैपिटल्स परिवार वालों के साथ।"Jemimah Rodrigues@JemiRodriguesKaraoke and some dancing with the Fam🕺🏻@DelhiCapitals twitter.com/i/web/status/1…6835381Karaoke and some dancing with the Fam🎤🕺🏻@DelhiCapitals twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/KNHSG6lihFबता दें कि महिला प्रीमियर लीग में जेमिमा रॉड्रिग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। जेमिमा ने शुरुआती चार पारियों में 136.14 के स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं। पिछले महीने हुए WPL ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।गुजरात जायंट्स के खिलाफ होगा दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबलाडब्ल्यूपीएल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच में 4 मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली की टीम को अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला गुरुवार (16 मार्च) को गुजरात जायंट्स के खिलाफ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम डब्ल्यूपीएल में लगातार पांच जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपना कब्जा जमाए हुए है और प्लेऑफ में पहुँच चुकी है। दिल्ली भी गुजरात के खिलाफ मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में जाना चाहेगी।