अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में MS Dhoni और ड्वेन ब्रावो ने बिखेरा जलवा, डांडिया खेलने का वीडियो आया सामने 

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग जश्न में दुनियाभर के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस जश्न में क्रिकेट जगत की भी कई हस्तियां पहुंची हैं, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (DJ Bravo) का नाम भी शामिल है। इस जश्न से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी और ब्रावो एक दूसरे के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी गुजरात के जामनगर में धूमधाम से मनाई जा रही है। एक्स (ट्विटर) पर सामने आये वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल देशी लुक में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया खेल रहे हैं। धोनी और ब्रावो दोनों इस दौरान डिजाइनर कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में धोनी अपने नए हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। धोनी का नया लुक काफी आकर्षित करने वाला है।

Ad

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स में एक साथ खेले हैं। हालांकि इस फ्रेंचाइजी में अब ब्रावो कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि धोनी अभी भी टीम के कप्तान हैं। ब्रावो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं और ILT20 में एमआई फ्रेंचाइजी की टीम का हिस्सा हैं।

महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए पूरा दमखम लगाते हुए दिखेंगे। कैप्टन कूल का कुछ समय पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह आगामी आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। फैंस को यही उम्मीद है कि धोनी का बल्ला आगामी सीजन में जमकर चले।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications