आईपीएल (IPL) 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होनी है लेकिन उससे पहले ही उसका रोमांच शुरू हो चुका है। इसकी मुख्य वजह खिलाड़ियों का तैयारियों के लिए कैम्प लगाना है। इसी क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी खिलाड़ियों का भी चेन्नई पहुँचने सिलसिला शुरू हो चुका है। सभी को एमएस धोनी (MS Dhoni) का इंतजार था, जो आगामी सीजन में भी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। धोनी भी चेन्नई पहुँच चुके हैं और उनका एयरपोर्ट पर फैंस ने बेहद ही जोरदार अंदाज में स्वागत किया।चेन्नई के लोगों का एमएस धोनी के प्रति खास लगाव है और वो अपने स्टार कप्तान को 'थाला' के नाम से भी पुकारते हैं। आज जैसे ही लोगों को पता चला कि धोनी आने वाले हैं, वैसे ही उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर दिया और जब धोनी आये तो उनके ऊपर फूलों की बारिश की।एमएस धोनी के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की सोशल मीडिया पर एक क्लिप जमकर वायरल भी हो रही है। वीडियो में ढोल बजाने वाले भी नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस फूलों की बारिश कर रहे हैं और उनमें से कुछ धोनी के साथ सेल्फी लेने के प्रयास में भी नजर आये।आप भी देखिये :MSDFC Hyderabad ™@HYD_DhoniFans𝑻𝒉𝒂𝒍𝒂 𝑫𝒉𝒐𝒏𝒊 is back home !! 🥳:- @AKDFAOfficial #MSDhoni | #WhistlePodu | #IPL2023992338𝑻𝒉𝒂𝒍𝒂 𝑫𝒉𝒐𝒏𝒊 is back home !! 🔥🥳🎥:- @AKDFAOfficial #MSDhoni | #WhistlePodu | #IPL2023 https://t.co/5iPqbCi7Alइस बार का आईपीएल सीजन अपने पुराने होम और अवे वाले फॉर्मेट में खेला जायेगा और इसी वजह से कई सालों बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू फैंस के सामने चेपॉक स्टेडियम में भी मुकाबले खेलेगी।आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूलपहला मुकाबला : 31 मार्च, बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे)दूसरा मुकाबला : 3 अप्रैल, बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)तीसरा मुकाबला : 8 अप्रैल, बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई (शाम 7:30 बजे)चौथा मुकाबला : 12 अप्रैल, बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)पांचवां मुकाबला : 17 अप्रैल, बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु (शाम 7:30 बजे)छठा मुकाबला : 21 अप्रैल, बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)सातवां मुकाबला : 23 अप्रैल, बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स , कोलकाता (शाम 7:30 बजे)आठवां मुकाबला : 27 अप्रैल, बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर (शाम 7:30 बजे)नौवां मुकाबला : 30 अप्रैल, बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई (दोपहर 3:30 बजे)दसवां मुकाबला : 4 मई, बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ (दोपहर 3:30 बजे)11वां मुकाबला : 6 मई, बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (दोपहर 3:30 बजे)12वां मुकाबला : 10 मई, बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)13वां मुकाबला : 14 मई, बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)14वां मुकाबला : 20 मई, बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली (दोपहर 3:30 बजे)