एमएस धोनी ने अपने दो नन्हें फैंस को ऑटोग्राफ देकर खिंचवाई तस्वीरें, सामने आया 'कैप्टन कूल' का क्यूट वीडियो 

Photo Courtesy: The Dhoni Era Twitte Snapshots
Photo Courtesy: The Dhoni Era Twitter Snapshots

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में अपने दो नन्हें फैंस से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ देने के बाद साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई। इस तरह धोनी ने अपने नन्हें फैंस का दिन बनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Ad

भारतीय लीजेंड धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक्शन में नजर आये थे। टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेटों से हराकर अपना पांचवां ख़िताब जीता था। मेगा इवेंट में धोनी पूरी तरफ से फिट नहीं थे। वह घुटने के दर्द से परेशान थे। इसी वजह से धोनी ने टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग पोजीशन भी कई बार बदली थी और विकेटों के बीच दौड़ते हुए भी उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा था।

हालाँकि, इसके बावजूद धोनी अपनी छोटी मगर अहम पारियों की मदद से टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के बाद धोनी ने मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराई और मौजूदा समय में वह अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहे हैं।

30 अगस्त, बुधवार को धोनी के एक फैन पेज ने अपने ट्विटर हैंडल से उनका एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी अपने दो छोटे फैंस को एक बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हैं और इसके बाद दोनों बच्चों को अपने अगल-बगल बैठाकर तस्वीरें क्लिक करवाते हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

एमएस धोनी ने गेंदबाजों को निखारा - इशांत शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजों को निखारा और वह अपने उत्तराधिकारी विराट कोहली को संपूर्ण गेंदबाजी पैकेज देकर गए थे। उन्होंने बताया जब विराट कोहली कप्तानी को कप्तानी मिली तब गेंदबाजी पूर्ण थी।

इसके विपरीत जब हम माही भाई (धोनी) की कप्तानी में हम खेल रहे थे तो टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। उसम समय मोहम्मद शमी और उमेश यादव नए थे और सिर्फ मैं मौजूद था ,बाकी सभी को रोटेट किया जाता था। भूवी भी नया था। उन्होंने गेंदबाजों को निखारा और विराट के लिए छोड़ कर गए।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications