एमएस धोनी ने बदला अपना अंदाज, वीडियो में दिखा बालों का नया स्टाइल 

पोनीटेल के साथ महेंद्र सिंह धोनी
पोनीटेल के साथ महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी फैंस के बीच उनका क्रेज सिर-चढ़कर बोलता है। फैंस उनके दीदार और उनसे जुड़ी चीजें जानने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक फैंस के बीच सामने आया है। इसमें धोनी ने अपने हेयर स्टाइल को बदला है और वह पोनीटेल लुक के साथ नजर आए।

Ad

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिनों में भी बालों के साथ कुछ न कुछ प्रयोग करते रहते थे और उनका लुक हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में वह पोनीटेल के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी का यह लुक उनके पिछले सभी लुक से काफी अलग है। उन्हें पहली बार पोनीटेल के साथ देखा गया है।

धोनी के वायरल हो रहे वीडियो में वह ग्रीन कलर की टीशर्ट में दिख रहे हैं। वहीं उनके नये लुक का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में धोनी ने बड़े बाल रखे थे लेकिन उन्होंने कभी भी पोनीटेल लुक नहीं अपनाया था।

Ad

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अमेरिका में अपनी छुट्टियां बिताने भी गए थे। यहां वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ के मैदान पर नजर आए थे। उस समय धोनी और ट्रंप की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मैदान पर एक्शन में नजर आते हैं।

इसी साल उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। वहीं आईपीएल फाइनल में जीत के बाद धोनी ने फैंस को खुशखबरी देते हुए यह ऐलान किया था कि वह अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications