देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिज़नेस जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का आगाज हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) थीं। NMACC के लॉन्च पर दिग्गज खिलाड़ियों ने भी शिरकत की।
इस इवेंट में बॉलीवुड समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी पहुंचें, जिनकी तस्वीरों ने खूब चर्चा बटोरी।
आप भी देखिये तस्वीरें :
![NMACC (Snapshots: Twitter)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/91bce-16803373705943-1920.jpg 1920w)
सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर सचिन ने ब्लू कलर का सूट पहना था, वहीं उनकी पत्नी भी ब्लू आउटफिट में नजर आईं। सारा तेंदुलकर ने ब्लैक ड्रेस पहनीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
![NMACC (Snapshots: Twitter)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/538f5-16803381770110-1920.jpg 1920w)
इसके साथ ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रहे युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और दोस्त ज़हीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे।।
![NMACC (Snapshots: Twitter)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/b6f5f-16803380145544-1920.jpg 1920w)
इस इवेंट में चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ पोज देते हुए नजर आए। बुमराह ने जहां ऑल-ब्लैक सूट पहना था, वहीं संजना ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी।
कई अन्य बड़ी हस्तियां भी रहीं मौजूद
इस मौके पर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी पहुंचे थे। इसके अलावा राजनीति गलियारे से देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरु भी उपस्थित थे
बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आये, जिसमें सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे बड़े नाम शामिल रहे। शाहरुख़ खान की फैमिली भी इवेंट में शामिल हुई और उनके साथ सलमान खान ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई, जो खूब वायरल हुईं।