IIFA अवार्ड शो में पहुंचे पृथ्वी शॉ, गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ पहली बार आए नजर

Photo Credit - viral bhayani Instagram
Photo Credit - viral bhayani Instagram

टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनर पृथ्वी शॉ ने 26 मई को अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड्स के 23वें संस्करण में गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ पहुंचे। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी सार्वजनिक जगह या समारोह में पहली बार नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में भी है।

Viral Bhayani ने इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ और उनकी गर्लफ्रेंड का वीडियो शेयर किया है। इस दौरान पृथ्वी शॉ को काले रंग की जैकेट, काली शर्ट, काली जींस और काली टोपी पहने देखा गया। दूसरी ओर मॉडल और अभिनेत्री निधि ने काले रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों ने IIFA के ग्रीन कार्पेट पर फोटोग्राफर्स के लिए साथ में पोज़ दिए। बता दें कि हाल ही में शॉ विवाद की वजह से चर्चा में आए थे। भोजपुर फिल्म की अदाकारा सपना गिल के साथ उनकी लड़ाई हो गई थी।

आईपीएल 2023 में निराशाजनक रहा पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन

पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। उन्हें कुछ मैचों में प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी किया गया। वह पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए। वह लगातार रनों के लिए जूझते दिखे। 8 पारियों में उन्होंने केवल 106 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 13.25 और स्ट्राइक रेट 124.70 का रहा। वह दो पारियों में खाता नहीं खेल पाए और कई पारियों में दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आईपीएल 2023 अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम थी। एक्सीडेंट के कारण नियमित कप्तान ऋषभ पंत मैदान से दूर थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम 14 में से सिर्फ 5 ही मुकाबले जीत पाई और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar