भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन (IPL 2024) का रोमांच अपने चरम पर है। लीग में फैंस को हर दिन एक से बढकर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल के बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस शो में रोहित ने काफी अच्छी और निजी बातें शेयर की।'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर पहुंचे रोहित शर्मा से कपिल शर्मा ने पूछा कि आप किस खिलाड़ी के साथ कभी भी रूम शेयर नहीं करना चाहते हैं। कपिल के इस सवाल पर रोहित ने मजेदार कारण देते हुए जवाब दिया। हिटमैन ने कहा, ‘दो लोग हैं - एक हैं शिखर धवन और एक हैं ऋषभ पंत। दोनों बहुत गंदे हैं। प्रैक्टिस के बाद आकर कपड़े ऐसे ही फेंक देंगे। उनका कमरा हमेशा डीएनडी पर रहता है। दोनों एक-एक बजे तक सोते हैं। जब सुबह हाउसकीपिंग वाले आते हैं, उस लिहाज से डीएनडी पर रहना बहुत जरूरी है। जिस तरह से वह रहते हैं उससे आजू-बाजू वालों को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मैं उनके साथ रह पाउँगा।'रोहित शर्मा का यह मजेदार जवाब सुन शो में मौजूद सभी फैंस हंसने लगते है। कपिल शर्मा के इस शो में श्रेयस अय्यर भी नजर आये। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि रोहित शर्मा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। वह टीम में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में टीम अभी तक कुछ कमाल नहीं कर पाई है और लगातार 3 मुकाबलों में पराजित हुई है। मुंबई की टीम आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरी है और उसका इरादा जीत का खाता खोलने का होगा।