ऋद्धिमान साहा और स्टीव स्मिथ की उलझन ने मैदान पर सभी को हंसाया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में मैदान पर कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कुछ ने मनोरंजन किया, तो कुछ में तीखी तकरार भी देखने को मिली। रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 80वें ओवर में रविन्द्र जडेजा की तीसरी गेंद पर एक हास्यास्पद घटनाक्रम सामने आया। गेंद स्टीव स्मिथ के बल्ले के पास से गुजरते हुए उनके पैड में समा गई और अटक गई। भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा इसमें चौकन्ने रहे और गेंद को लपकने का प्रयास करते रहे। अंत में स्मिथ गेंद के साथ जमीन पर गिर गए और साहा भी उनके साथ गिरे। लेकिन स्मिथ ने उन्हें गेंद पकड़ने से रोक दिया। इस नज़ारे को देखकर मैदान पर मौजूद अम्पायर, खिलाड़ी और दर्शकों को खूब हंसी आई। पूरे मामले का वीडियो यहां देखें:

Ad
Ad

भारतीय विकेटकीपर ने स्मिथ का पीछा किया लेकिन स्मिथ ने भी अपनी चालाकी से गेंद को साहा के हाथ में नहीं आने दिया। उन्होंने गेंद को कैच कर स्मिथ को वापस मैदान से बाहर भेजने का मन बनाया था। इसके बाद साहा ने इसे कैच भी कर लिया था लेकिन ऐसा काफी सेकण्ड बीत जाने के बाद हुआ। इसके बाद मैदान पर मौजूद तमाम खिलाड़ियों सहित मैदानी अम्पायर भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए.उस वक्त इयान गोल्ड मुख्य अम्पायर की भूमिका में थे। इस घटना को स्मिथ ने हल्के में नहीं लिया, उन्हें लगा कि साहा ने अनावश्यक रूप से ऐसा किया है। इस गेंद को बाद में डेड बॉल करार दिया गया, क्रिकेट के नियम 23.1 के अनुसार कोई खिलाड़ी गेंद को खेलता नहीं है, और यह उनके कपड़ों या अन्य जगह अटकती है, तो उसे डेड बॉल करार दिया जाता है। इंग्लैंड के अम्पायर अपने निर्णय में सही थे। इस दौरान गेंद ने स्मिथ के बल्ले के किसी भी भाग को नहीं छूआ। इसलिए वहां आउट की कोई गुंजाईश नहीं थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications