वीडियो: एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर रिलीज़ किया गया

ms-dhoni-1470931560-800

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक, महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट जीवन पर बन रही फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। नीरज पाण्डेय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। सबसे पहले देखिये ये ट्रेलर:

Ad
youtube-cover
Ad

जैसा कि फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है, 'अनटोल्ड स्टोरी' मतलब आपको ऐसी चीज़ों के बारे में जानकारी मिलेगी जो आप धोनी के बारे में नहीं जानते। इस फिल्म में आपको धोनी के शुरूआती दिनों के बारे में पता चलेगा। DAV पब्लिक स्कूल में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए धोनी ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। धोनी ने बताया," मैंने DAV, रांची से पढ़ाई की है। मैंने हमेशा से कहा है कि स्कूल के दिन मेरे ज़िन्दगी के सबसे अहम पलों में शामिल हैं। मैं स्कूल के मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप पढ़ाई के साथ और भी चीज़ों पर ध्यान लगा सकते थे। स्कूल में खेलों को जरुर बढ़ावा मिलना चाहिए। ये काफी जरुरी है।" भारत के एकदिवसीय और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में की थी। शुरूआती दिनों में अपने लम्बे बालों के लिए प्रसिद्ध धोनी, कुछ ही दिनों में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए। 2007 में उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई और उसी साल भारत ने वर्ल्ड टी20 भी जीता। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप भी जीता। धोनी को मौजूदा समय के बेहतरीन फिनिशरों में गिना जाता है। धोनी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस भूमिका के बारे में कहा कि ये काफी बड़ी जिम्मेदारी थी। ट्रेलर की शुरुआत एक रेलवे स्टेशन से होती है, जहाँ धोनी को टिकेट कलेक्टर के तौर पर दिखाया गया है और ट्रेलर का अंत 2011 विश्व में धोनी के विजयी छक्के के साथ किया गया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, किआरा आडवानी, हेरी टांगरी और दिशा पटानी प्रमुख भूमिका में हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म 30 सितम्बर, 2016 को रिलीज़ होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications