ICC Under 19 World Cup जीतने के लिये चाहिये सभी का समर्थन : पृथ्वी शॉ

अंडर 19 विश्व कप में भारत ने ग्रुप चरण के तीनों मैच जीत लिए हैं। भारतीय टीम विश्व कप जितने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत ने अब तक तीन बार अंडर - 19 विश्व कप जीता है। इसी बीच कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा की उनको विश्व कप जीतने के लिये टीम के सारे खिलाड़ियों का समर्थन चाहिये। भारत अंडर - 19 विश्व कप में ग्रुप - बी में था, भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को 100 रनो से हरा कर की। ऑस्ट्रेलिया ने भी अब तक तीन बार अंडर - 19 विश्व कप जीता है। इसके बाद भारत ने ग्रुप चरण के दूसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी को बड़े आराम से 10 विकेटों से हरा दिया। तीसरा मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ था। भारत ने इस मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया, इसके बावजूद भारत ने आराम से मैच जीत लिया। भारत ने ज़िम्बाब्वे को भी 10 विकेटों से हरा दिया। ग्रुप चरण के पहले दोनों मैचों में भारत के लिये पारी की शुरुआत कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने की। जबकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत के लिये पारी की शुरुआत हरविक देसाई और शुबमन गिल ने की। नॉक आउट मुकाबले में भारत के बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछे जाने पर कप्तान शॉ ने कहा "अभी तक हमारा एकादश तय नहीं है। यह एक टीम गेम है और हमें पूरे टूर्नामेंट में सभी 15 खिलाड़ियों के समर्थन की जरुरत है।" पृथ्वी शॉ बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय से काफी प्रभावित है | अनुकूल रॉय ने विश्व कप में अब तक 10 विकेट लिये हैं और गेंदबाजों की तालिका में शीर्ष पर हैं। शॉ ने कहा, "हमारे स्पिनरों को पता है कि विकेट कैसे लेना है, पावरप्ले में भी हमें जब भी जरूरत हुई है अनुकूल ने विकेट लिये हैं। उसे पता है स्थिति को नियंत्रित कैसे करना है, वह समझता है कि मैं उससे क्या चाहता हूं।" भारत के पास अनुकूल रॉय के अलावा दो और बायें हाथ के स्पिनर्स है - अभिषेक शर्मा और शिवा सिंह। अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड और मेजबान न्यूज़ीलैंड ने भी ग्रुप चरण के तीनो मैच जीते है। सुपरलीग क्वार्टर फाइनल में 23 जनवरी को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा, 24 जनवरी को पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है और 25 जनवरी को अफगानिस्तान मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला 26 जनवरी को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications