भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली जब स्टैंड्स में दर्शकों के बीच पहुंचे

lookalike

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सत्र चल रहा था और मेजबान टीम उस समय 466/4 के स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में थी। रोहित शर्मा ने मिचेल सांटनर द्वारा किए पारी के 149वें ओवर की आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में ड्राइव शॉट लगाया और तभी कैमरामैन ने दर्शकों के बीच एक युवा पर फोकस किया जिसने नीली टोपी और गोगल पहन रखा था। जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर इस युवा का चेहरा दिखाया वैसे ही स्टेडियम पर दर्शकों की जोरदार आवाज़ गूंजने लगी। यह कैमरा किसी और पर नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर था। दर्शकों के बीच कोहली को देखते ही एक सवाल मन में उठा कि क्या वाकई वह भारतीय कप्तान ही थे? इसके बाद जब कैमरे वहां ज़ूम किया गया तो असलियत का पता चला कि वह तो भारतीय कप्तान का हमशक्ल था। गौरतलब है कि हमशक्ल की दाढ़ी बिलकुल भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसी ही थी। मैदान में मौजूद दर्शकों ने हमशक्ल को घेरा और उसके साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। विराट के इस हमशक्ल का नाम प्रिंस वडोनिया है। एक समय तक प्रिंस ने दर्शकों के साथ सेल्फी ली, लेकिन कुछ समय के बाद ऐसा दिखने लगा कि वह इसका आनंद नहीं उठा रहे हैं। मगर उन्होंने थोड़ी देर फैंस और कैमरामैन का दिल जीत लिया। इस प्रसारण से पहले असली विराट कोहली ने (211) दोहरा शतक जड़कर भारत को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। कमेंटरी बॉक्स में मौजूद संजय मांजरेकर भी विराट के हमशक्ल को पहचान नहीं सके और कहने लगे, 'विराट को देखकर अच्छा लगा कि दोहरा शतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही वह स्टैंड्स में गए और अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाकर सभी को खुश कर दिया। आपको इनकी बहुत तारीफ करना चाहिए। आपको पता है, उनका यही बर्ताव उन्हें विशेष बनाता है।' मांजरेकर के साथी कमेंटेटर रवि शास्त्री ने थोड़ी देर कुछ नहीं कहा और जब उन्हें पता चला कि कैमरे में जिसे दिखाया गया वो कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि उनका हमशक्ल प्रिंस है तो वह हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। फिर शास्त्री ने कहा, 'देखिए कितने लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उन सभी को लग रहा है कि वो विराट कोहली हैं।' दोनों कमेंटेटर एक बात पर राजी हुए कि प्रिंस की शक्ल कई एंगल से रविंद्र जडेजा से भी मेल खाती है। शास्त्री ने कहा, 'कोहली के हमशक्ल के लुक्स थोड़े-थोड़े रविंद्र जडेजा से भी मेल खाते हैं।' मांजरेकर ने कहा, 'जिस तरह वह दिख रहे हैं, जिस तरह के उन्होंने गोगल और कैप पहन रखी है, वह बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। वह दोनों की जगह को पूरा कर रहे हैं। प्रसारणकर्ता ने कोहली और उनके हमशक्ल की एकसाथ तस्वीर भी दिखाई ताकि दर्शक तुलना कर सके। बाद में जब कैमरे का फोकस एक बार फिर उस युवा पर किया गया तो शास्त्री ने कहने लगे कि यह विराट है, वह बहुत बढ़िया।' यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली का कोई हमशक्ल सामने आया है। अगर आप गूगल पर विराट कोहली के हमशक्ल की खोज करेंगे तो आपको 10 व्यक्ति ऐसे दिखेंगे जो हूबहू विराट की तरह दिखते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शेहजाद की तुलना भी विराट कोहली से की गई थी क्योंकि दोनों बहुत कुछ एक जैसे दिखते हैं। एक बात तो तय है कि युवा प्रिंस को बहुत खुशी होगी कि उन्होंने इतनी सुर्खियां बंटोरी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications