वैलेंटाइन वीक में मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर का गीत ओदुर लव रातों रात हिट हो गया। उसके वीडियो शेयर होने लगे और गाने में दिखाई गई प्रिया प्रकाश की अदाओं को केंद्रित कर मीम बनने लगे। वैसे तो हर किसी को कोई ना कोई अदाकारा भा ही जाती है मगर इस अभिनेत्री के दीवानों की संख्या अचानक से बढ़ गयी। सोशल मीडिया पर एक परंपरा आम हो गई है, जब भी यूजर्स को कुछ भाता है तो उसकी मीम बनने में थोड़ी भी देर नहीं लगती। ऐसा कुछ प्रिया वॉरियर के साथ भी हुआ। लोगों को प्रिया वॉरियर का अंदाज इस कदर पसंद आया कि कुछ ही समय में वो वायरल हो गईं। इस मीम परंपरा में जुड़ने से क्रिकेटर भी दूर नहीं रह पाए और मीम के जाल में फंस गए। कप्तान विराट कोहली से लेकर धोनी, हार्दिक पांड्या तक को लेकर मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
I know who did this. ? pic.twitter.com/VEBkpbPZ0d
— Nikhil ? (@CricCrazyNIKS) February 12, 2018
प्रिया प्रकाश की इन अदाओं से धोनी को घायल करते मीम भी बने जिसमें धोनी प्रिया के शिकार होकर सांता कैप पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन भी लिखा है ' धोनी के इस रूप का कारण पता चल गया है '
#PriyaPrakashVarrier How many RT for our Sakht launda ?? pic.twitter.com/WEIzTcmrr8
— Dèépak (@DeepakB7) February 11, 2018
वहीं इन्हीं मीम में कोच रवि शास्त्री को सख्त लड़के के रूप में पेश किया गया है। मीम में प्रिया प्रकाश की अदाओं का रवि शास्त्री पर कोई प्रभाव ना पड़ते दिखाया गया है।
Even virat kohli like .... Before & after looking #PriyaPrakashVarrierpic.twitter.com/8oyg1PsEfp
— brijesh yadav (@Brijesh007Yadav) February 11, 2018
सोशल मीडिया पर लोगों ने अभी अभी शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली को भी नहीं बख्शा। मीम में विराट को प्रिया आँखों से अचंभित होते दिखाया गया है। सबसे ज्यादा वायरल हो रही तस्वीर है इशांत शर्मा की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुई ली गई ईशांत की तस्वीर को भी मीम बनाकर इस्तमाल किया जा रहा है जिसमें इशांत शर्मा चेहरे के एक अजीब हाव भाव में नज़र आ रहे हैं।साथ ही कैप्शन लिखा है- जब मेरे दोस्त ने प्रिया प्रकाश की नकल करने की कोशिश की। लोग इन्हें शेयर कर रहे हैं और ये बहुत वायरल हो रही है।
Meanwhile my friend is trying to copy #PriyaPrakashVarrier Expressions pic.twitter.com/TxnlTeeGsf — INDIयन Critics ? (@indi_critics) February 12, 2018