गौतम गंभीर ने ट्विटर पर सहवाग और युवराज का उड़ाया मजाक

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अभी तक वीरेंदर सहवाग का बोलबाला था जो अपने मस्तीभरे ट्वीट्स के कारण काफी लोकप्रिय थे। मगर शुक्रवार को 35 वर्ष के हुए भारत, दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर गौतम गंभीर ने अपने जन्मदिन पर मस्तीभरे ट्वीट करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और अपने दोस्त सहवाग को कुछ देर के लिए पीछे छोड़ दिया। दरअसल, गौतम गंभीर को 35वें जन्मदिन पर ट्विटर पर काफी बधाइयां मिली और उन्हें साथ ही भारतीय टीम में दो साल के बाद वापसी करने पर शुभकामनाएं भी मिली। गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग सर्वकालिक महान ओपनिंग जोड़ी में से एक है। दोनों ने कई वर्षों तक दिल्ली व भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की है। दोनों के बीच सिर्फ मैदान ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी काफी अच्छी साझेदारी है। इसलिए गंभीर के जन्मदिन पर फैंस को वीरू से एक शानदार मस्तीभरे ट्वीट की पूरी उम्मीद थी। बता दें कि मैदान पर विस्फोटक पारी के लिए मशहूर वीरेंदर सहवाग ने संन्यास के बाद सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपनी नई पारी शुरू करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। वीरेंदर सहवाग ने उम्मीद से विपरीत गंभीर को जन्मदिन पर बड़ी साधारण शुभकामना दी। सहवाग के साधारण ट्वीट्स से न सिर्फ फैंस को निराश किया बल्कि जन्मदिन मनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भी सहवाग पर तंज कस दिया। सोशल मीडिया की सनसनी ने ट्वीट किया था, 'जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं गौतम गंबीर'। अब यह तो नजफगढ़ के नवाब सहवाग ही समझ सकते हैं कि गंबीर का नाम गलत लिखने के पीछे कितना बड़ा ह्यूमर छिपा हुआ है। सहवाग का ट्वीट पाने के बाद गंभीर ने पहले धन्यवाद अदा किया और फिर अपनी उम्मीद जाहिर करते हुए लिखा कि 'मनोरंजक सहवाग' अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

Ad
(धन्यवाद सहवाग भाई। मुझे आपसे कमेंटरी स्टाइल में बधाई की उम्मीद थी।)

मगर दिन ढलने तक गंभीर ने ट्विटर पर सभी फैंस को चौंकाते हुए सहवाग जैसा मस्तीभरा जवाब युवराज सिंह को दिया। बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने गंभीर पर हल्का सा तंज कसते हुए ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी। युवी ने ट्वीट किया-

(जन्मदिन की शुभकामनाएं गौतम गंभीर! भगवान आप पर कृपा बनाए रखे रनिंग बिटवीन द विकेट के समय और आप मुस्कुराते रहे! आगे बढ़ते रहे जीजी (गौतम गंभीर) )

मगर युवी एकदम हैरान रह गए जब गंभीर ने उन्हें शानदार अंदाज में मस्तीभरा रिप्लाई किया।

गंभीर ने लिखा, (धन्यवाद भाई, आपको भी हमेशा के लिए शुभकामनाएं। मेरे ख्याल से आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो आप भी बेडरूम और किचन के बीच में तेज रनिंग करें।) अब चूंकि युवराज सिंह की शादी जल्द ही होने वाली है, लिहाजा गंभीर के रिप्लाई से और कुछ बेहतर नहीं हो सकता। कई महत्वपूर्ण पारियां खेलने वाले गंभीर कभी भी ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहे। मगर अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर वह क्रिकेट जगत के केंद्र बने हुए थे। उन्हें विश्वभर के क्रिकेटरों ने बधाई दी। एक बात तो साफ़ है जब भी वीरेंदर सहवाग ने निराश किया, गंभीर ने हमेशा दमदार प्रदर्शन करके टीम को मजबूती प्रदान की, जो कि ट्विटर पर भी नजर आया।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications