जब जोस बटलर ने आईपीएल में धुआंधार पारियां खेल टीम को दिलाई थी जीत

जोस बटलर ने धुआंधार शतक लगाया था (Photo Credit - IPLT20)
जोस बटलर ने धुआंधार शतक लगाया था (Photo Credit - IPLT20)

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने अभी तक कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। जोस बटलर ने इंग्लैंड को अकेले दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है। वहीं वो लगातार आईपीएल (IPL) का भी हिस्सा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में कई यादगार पारियां उन्होंने खेली हैं। आज जोस बटलर का जन्मदिन है और ऐसे में हम आपको बटलर की कुछ चुनिदां आईपीएल पारियों के बारे में बताएंगे जब उन्होंने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर ने सिर्फ 60 गेंद पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे। यही वजह थी कि राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आसानी के साथ फाइनल में जगह बना ली थी। आरसीबी ने उस मैच में सिर्फ 157 रन ही बनाए थे।

जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया था ताबड़तोड़ शतक

वहीं एक और ऐसी पारी बटलर ने 2022 के आईपीएल सीजन में खेली थी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 65 गेंद पर 116 रन बनाए थे और सीजन का अपना तीसरा शतक लगाया था। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था और आखिर में 15 रनों से जीत भी हासिल की थी।

जोस बटलर के सामने अब अगली चुनौती टी20 वर्ल्ड कप की है। टीम का ऐलान वर्ल्ड कप के लिए हो चुका है और बटलर चाहेंगे कि इस बार उनके नेतृत्व में टीम टाइटल जीते। जॉनी बेयरेस्टो के बाहर होने से इंग्लैंड को बड़ा झटका जरूर लगा है लेकिन एलेक्स हेल्स की लंबे समय के बाद वापसी हुई है और वो इस वक्त काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं।

Quick Links