जब कराची में एम एस धोनी और सुरेश रैना ने हांगकांग के खिलाफ लगाया था धुआंधार शतक, भारत ने 256 रनों से जीता था मुकाबला

Nitesh
एम एस धोनी और सुरेश रैना (Photo Credit - Twitter)
एम एस धोनी और सुरेश रैना (Photo Credit - Twitter)

भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप 2022 में बुधवार को मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 40 रनों से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को देखकर फैंस को एम एस धोनी और सुरेश रैना का 14 साल पहले हांगकांग के खिलाफ लगाया गया शतक जरूर याद आ गया होगा। उस मैच में धोनी और रैना ने मिलकर हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। हम आपको उस मैच के बारे में बताते हैं।

25 जून 2008 को एशिया कप में भारत और हांगकांग के बीच कराची में मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम के कप्तान एम एस धोनी ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था जो बिल्कुल सही साबित हुआ था। भारत की तरफ से गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग ने ताबड़तोड़ शुरूआत दी थी। दोनों बल्लेबाजों ने 14.3 ओवरों में 127 रनों की जबरदस्त साझेदारी की थी। गौतम गंभीर ने 54 गेंद पर 51 रन बनाए थे और सहवाग ने 44 गेंद पर 78 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा भी उस मैच का हिस्सा थे लेकिन केवल 11 रन ही बना पाए थे।

सुरेश रैना और एम एस धोनी के बीच हुई थी 166 रनों की साझेदारी

रोहित शर्मा के 159 रन पर आउट होने के बाद भारतीय क्रिकेट की मशहूर जोड़ी एम एस धोनी और सुरेश रैना ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 166 रनों की जबरदस्त साझेदारी की थी। रैना ने उस मैच में सिर्फ 68 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वहीं कप्तान एम एस धोनी ने 96 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने इन जबरदस्त पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 374 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में हांगकांग की टीम महज 118 रन बनाकर सिमट गई थी। पियूष चावला ने उस मुकाबले में 4 विकेट लिए थे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications