ICC Under 19 World Cup: पापुआ न्यू गिनी को जल्दी हराने के बाद कोच द्रविड़ पहुंचे हॉकी टीम के पास

भारतीय अंडर 19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ जो इस समय अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया के साथ हैं, उन्होंने वक़्त निकालकर न्यूज़ीलैंड में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलने गये। भारतीय अडर-19 क्रिकेट टीम इस वक्त माउंट मॉनगानुई में ही थी और भारतीय हॉकी टीम माउंट मॉनगानुई से 8 किलोमीटर दूर तौरंगा में प्रैक्टिस कर रही थी। भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर और पूर्व कप्तान पी आर श्रीजेश ने ट्विटर पर राहुल द्रविड़ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''क्रिकेट के लेजेंड से मिलकर काफी हौसलाअफजाई हुई. वो इतने विनम्र हैं कि हॉकी टीम को सपोर्ट करने हमसे मिलने आ गए... शुक्रिया राहुल भाई''।

Ad

राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहले मैच ऑस्ट्रेलिया से था, और उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराया। वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मैच मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ हुआ, जहां पापुआ न्यू गिनी ने 21.5 ओवर में 64 रन बनाए और भारत को 65 रनो का लक्ष्य दिया था। जिसे टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोये 8 ओवर में हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच 30 से भी काम ओवरों में ख़त्म हो गया | मैच ख़त्म होने के बाद राहुल द्रविड़ ने होटल जाने के बजाय भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलने का फैसला किया | भारतीय हॉकी टीम चार देशों का टूर्नामेंट खेलने न्यूज़ीलैंड गयी है | टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, न्यूज़ीलैंड और बेल्जियम की टीमें हिस्सा ले रहीं है | भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच जापान के खिलाफ तौरंगा में है | भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह है | राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माना जाता था, और उनको 'मिस्टर रिलायबल' और 'द वॉल' के नाम से पुकारा जाता था | राहुल द्रविड़ हॉकी के शौक़ीन है | द्रविड़ जिस स्कूल से थे, उस स्कूल से काफी हॉकी खिलाडी निकले है |

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications