जब युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को दी थी पत्नी रितिका से दूर रहने की सलाह

रोहित शर्मा जो कि इन दिनों विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान संभाले हुए हैं, लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण क्रिकेट जगत की सुर्खियों में छाए हुए हैं। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के विरुद्ध टीम का नेतृत्व करते हुए एकदिवसीय श्रृंखला में फ़तह हासिल की। साथ ही टी 20 मैचों में भी उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में उन्होंने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया तो दूसरे टी20 मैच में 35 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक भी जड़ा। आज सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर वो अपनी कप्तानी में 3-0 से श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। 13 दिसम्बर को जब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा तब उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। जिस दिन उन्होंने ये इतिहास रचा उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह भी थी। इस दौरान उनकी पत्नी के चेहरे के हाव-भाव और बदलती प्रतिक्रियाओं को कैमरे में कैद कर लिया गया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। जिससे उनके दाम्पत्य जीवन के प्रगाढ़ संबंधों का पता चलता है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब एक क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को रितिका से दूर रहने की सलाह दी थी। रोहित बताते हैं कि जब उन्होंने रितिका का परिचय युवराज सिंह से कराया तब युवराज ने उन्हें उनसे दूर रहने की सलाह दी। वो इसका कारण बताते हुए कहते हैं कि रितिक रिश्ते में युवराज सिंह की बहन लगती हैं ,इसीलिए उन्होंने रोहित को रितिका से दूर रहने को कहा। हालांकि ये बात युवराज ने मज़ाक में कही थी। आज भी रितिका युवराज को राखी बांधती हैं । इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा को पुलिस ने शीशे तोड़ने के लिए जेल में बंद करने की धमकी दी थी रितिका पहले रोहित की मैनेजर हुआ करती थीं और इसी दौरान दोनों करीब आए। पहले दोनों की दोस्ती हुई ,फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इस रिलेशनशिप को दोनों ने अंजाम देने का फैसला किया और 13 दिसम्बर 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications