पीआर मानसिंह का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया हैभारतीय टीम की 1983 वर्ल्ड कप में जीत को लेकर बनी फिल्म '83' आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई। रणवीर सिंह के लीड रोल में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भारतीय टीम के मैनेजर रहे पीआर मान सिंह की भूमिका में दिखाई देते हैं। मान सिंह के रोल को पंकज त्रिपाठी ने बखूबी निभाया है। लोगों के मन में सवाल भी होगा कि मान सिंह कौन थे।उस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह थे। उन्होंने भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों की पत्नियों को साथ ले जाने और होटल में ठहरने की अनुमति दी। इसके अलावा मान सिंह ने लंदन से बाहर जाते समय टीम की बस में भी खिलाड़ियों की पत्नियों को बैठने की अनुमति दी थी। बोर्ड के नियमों के विरुद्ध जाकर भी वह टीम का समर्थन करते थे।मान सिंह ने खुद पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले थे लेकिन उनको प्रशासनिक कामों से ज्यादा लोकप्रियता मिली। वह हैदराबाद से आते हैं और 1978 में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे के लिए टीम के असिस्टेंट मैनेजर बनकर गए थे। हालांकि यह एक राजनीतिक दौरा था जिसमें क्रिकेट का सहारा लिया गया था।83@83thefilm83 hits sky high! Playing at the world's highest mobile theater at 11,562 ft. in Leh! #ThisIs8310:35 AM · Dec 24, 20213374383 hits sky high! Playing at the world's highest mobile theater at 11,562 ft. in Leh! #ThisIs83 https://t.co/On62o4wMIkवर्ल्ड कप 1983 में मान सिंह चयन समिति के छह सदस्यों में शामिल थे और कपिल देव को कप्तान नियुक्त किया गया था। मान सिंह इस बार टीम मैनेजर के रूप में साथ गए थे। टीम की हर मुश्किल में वह रीढ़ की हड्डी की तरह रहे थे। इस वर्ल्ड कप में टीम को सफलता मिली और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब हासिल कर लिया। इसके बाद मान सिंह ने 1987 में भी टीम को मैनेज किया था। इस बार भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। टीम में 14 खिलाड़ी थे और मान सिंह ने उतार चढ़ाव के समय टीम की हौसला अफजाई की और बाद में एक सुखद परिणाम देखने को मिला।