यह क्रिकेटर है टीम इंडिया का गजनी, रोहित शर्मा ने लॉफ्टर शो में किया खुलासा; नाम सुन आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/rohitsharma45)

Team India Ghajini Cricketer: टीम इंडिया के मजेदार किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर जितने गंभीर दिखते हैं, उसके बिल्कुल विपरीत बाहर होते हैं। भारतीय टीम के किंग कोहली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों की मिमिक्री करते हुए नजर आते हैं।

Ad

मैदान पर चौके,छक्के की बरसात करने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान के बाहर काफी चिल करते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा के मस्ती करते हुए कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की। जिसमें रोहित शर्मा ने कई मजेदार खुलासे किए, साथ ही टीम इंडिया के गजनी खिलाड़ी के बारे में भी बताया।

टीम इंडिया का गजनी कौन ?

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके दो एपिसोड भी प्रसारित हो चुके हैं। अब इस सीजन का तीसरा एपिसोड 5 अक्टूबर को Netflix पर प्रसारित होगा। जिसमें बॉलीवुड हस्तियों के साथ- साथ कई स्टार क्रिकेटर्स जैसे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह भी शो की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं तीसरे एपिसोड का प्रीव्यू भी जारी हो चुका है। जिसमें टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा रहे क्रिकेटर्स नजर आएंगे।

शो के दौरान सभी क्रिकेटर्स से मजेदार सवाल पूछे गए। उसी दौरान शो की जज अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं कि टीम इंडिया का गजनी कौन है। इस पर रोहित शर्मा मुस्कराते हुए जवाब देते हैं कि ये असली टाइटल है मेरा मैं गजनी हूं, मैं अक्सर चीजों को भूल जाता हूं। यह सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। वहीं कपिल शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से जुड़ा सवाल पूछा कि वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा पार्टी किसने की। तो इस सवाल पर भी रोहित शर्मा का नाम लिया जाता है। रोहित शर्मा इस शो के पहले सीजन में भी नजर आ चुके हैं। रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर के साथ इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद शो में शामिल हुए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications