महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने बुधवार शाम को अचानक सीमित ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर करोड़ों फैंस को आश्चर्य में डाल दिया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस खबर से अवगत कराया। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान धोनी ने भारत के लिए किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के प्रत्येक में 50 से अधिक मैचों में टीम का नेतृत्व किया। फैंस इस बात से दुखी होंगे क्योंकि अब वे इस खिलाड़ी को मैदान पर कप्तानी करते हुए नहीं देख पाएंगे। विश्व क्रिकेट में एमएस धोनी ही ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने आईसीसी द्वारा आयोजित तीनों बड़े टूर्नामेंटों की ट्रॉफी जीती है। इसमें वन-डे क्रिकेट विश्वकप, टी20 विश्वकप और आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी शामिल है। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी राहुल जोहरी ने कहा "प्रत्येक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक की ओर से मैं धोनी को कप्तान के रूप उनके श्रेष्ठ योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयों को छूआ तथा कई उपलब्धियां प्राप्त की। भारतीय क्रिकेट में उनका नाम हमेशा रहेगा।" धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने की खबर के बाद क्रिकेट जगत से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई। आइए आपको भी उनसे रूबरू करवाते हैं। भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्वीट कर धोनी के योगदान को सराहा। बता दें कि लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में रैना ने भारतीय टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (जो बाद में निलंबित हो गई) में खेल चुके हैं।

Ad

तूफानी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी धोनी द्वारा आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी में उनसे ओपनिंग कराने का वाकया साझा किया।

पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा "टी20 और एकदिवसीय विश्वकप में भारतीय टीम के शानदार नेतृत्व करने वाले एमएस धोनी को शुभकामनाएं। मैंने उन्हें एक आक्रमक खिलाड़ी से स्थिर और निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते हुए देखा है। आज उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और इस फैसले का सम्मान करने का दिन है। अच्छी बात यह है कि वे लगातार मैदान पर अपने विस्फोट से हमारा मनोरंजन करते रहेंगे।“

इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठन ने भी एक ट्वीट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

क्रिकेट कमेन्टटेर हर्षा भोगले ने भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक ट्वीट किया और उनकी तारीफ की।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी इस खिलाड़ी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विश्वकप टूर्नामेंटों में कप्तान के रूप में उनके योगदान को याद किया।

Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications