वसीम अकरम की पहली पत्नी बॉलीवुड हीरोइनों से भी सुंदर थीं, चेन्नई में हो गया था निधन

वसीम अकरम और उनकी पहली पत्नी हुमा
वसीम अकरम और उनकी पहली पत्नी हुमा

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपनी आत्मकथा में एक बड़ा खुलासा किया है। अकरम ने कहा कि संन्यास के बाद उनको कोकीन का नशा करने की लत लग गई थी। इस परिस्थिति में उनकी दिवंगत पत्नी ने साथ दिया था। बाद में उनका निधन हो गया था। वसीम अकरम की पहली पत्नी का नाम हुमा मुफ़्ती था।

अकरम ने अपनी पहली पत्नी का जिक्र इसमें किया है। साल 2009 में उनका निधन हो गया था। काफी लोगों को नहीं पता होगा कि हुमा का निधन कैसे हुआ और क्या हुआ था। हार्ट और किडनी की बीमारी के चलते हुमा का निधन हो गया था।

साल 2009 में 20 अक्टूबर के दिन अकरम की पत्नी को लाहौर से सिंगापुर एयर एम्बुलेंस में लेकर जाया जा रहा था। उनका माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज होना था। बीच में ही तबियत खराब होने के कारण हुमा को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन वहां भर्ती रहने के बाद हुमा का निधन हो गया। 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर ने आखिरी सांस ली। इसके बाद उनके शव को लाहौर लेकर जाया गया। हुमा खुद एक फिजियोलोजिस्ट थीं।

अकरम और हुमा ने साल 1995 में शादी की थी। उनके दो बेटे तैमूर और अकबर हैं। अकरम ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि पत्नी ने उनको कोकीन की लत में मदद करने की पेशकश की थी। अंतिम समय में उनकी बेहोशी के समय वह नशे की लत छोड़ना चाह रहे थे। पत्नी का निधन होने के बाद उन्होंने नशे को छोड़ दिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहली पत्नी का निधन होने के बाद अकरम ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया की एक युवती से शादी कर ली। इसके बाद अकरम लाहौर से कराची चले गए और परिवार के साथ वहां रहने लगे।

Quick Links