आखिर क्यों लसिथ मलिंगा मंद पड़ गये हैं?

उम्र का तकाजा

मानव शरीर की सबसे कड़वी सच्चाई है उसके शरीर का ढल जाना। हर किसी का शरीर एक न एक दिन ढल जाता है। जिससे उसकी क्षमता में गिरावट आती है। इससे मलिंगा भी नहीं बचे हैं। मलिंगा की उम्र 33 वर्ष है। साथ ही पिछले एक दशक से वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। जिससे उनकी शारीरिक क्षमता अब पहले की तरह नहीं है। बढ़ती उम्र का असर अब मलिंगा की गेंदबाज़ी में भी दिखने लगा है। उन्हें अब पहले की तरह अपने शरीर को गेंदबाज़ी के दौरान मूव करने में दिक्कत होती है। जिससे प्रदर्शन में गिरावट होना लाजिमी है। इसी वजह से मलिंगा अब पहले की तरह खतरनाक नहीं रहे।