Ad

Ad
मलिंगा एक परम्परागत गेंदबाज़ नहीं हैं जो लाइन लेंथ के लिए गेंद की सीम पर डिपेंड रहते हों। उनकी खासियत है कि वह बल्लेबाजों को हैरान करते हैं। विश्वक्रिकेट में मलिंगा अपने चौंकाने वाले गैरपरम्परागत गेंदबाज़ी एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी क्षमता को बेहतर किया और उसमें पैरों में घुसती हुई यॉर्कर का मिश्रण किया। जिसकी वजह से वह बेहद ही खतरनाक हो गये। उनकी सफलता का यही आधार भी बन गया। हालांकि पिछले एक दो वर्षों में वह कुछ नया नहीं कर पाए हैं। जबकि बल्लेबाजों ने उनके मजबूत पक्ष को भांप लिया है। जिससे उनकी गेंदें अब उतनी खतरनाक नहीं रहीं, जितनी की होती थीं।
Edited by Staff Editor