क्रिस गेल का पार्टी करने के दौरान बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया

objectionable gayle

इस आर्टिकल में इस्तेमाल किया गया वीडियो बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है और दर्शकों से गुजारिश है कि वह अपने विवेक के आधार पर इस वीडियो को देखने या न देखने का फैसला करे

Ad
Ad

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पार्टी करते समय ऐसी हरकत करते दिख रहे हैं जो आपत्तिजनक और अनुपयुक्त व्यवहार में श्रेणी में आती है। पार्टी पसंद करने वाले गेल इस वीडियो में मजाकिया और असामान्य पोशाक पहने हुए तथा रंगीन दाढ़ी लगाए आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि न्यू ईयर के मौके पर क्रिस गेल नशे में हैं और उनका अपनी हरकतों पर नियंत्रण नहीं हैं। गेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर किया है, एक और वीडियो जो पोस्ट किया है उसमें भी गेल ऐसी ही हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब क्रिस गेल महिला के साथ विवादित घटना में फंसे हो। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें जमैका में जन्मे क्रिकेटर अपने व्यवहार के कारण विवाद में फंसे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में गेल लाइव इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ फ़्लर्ट करते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्हें बिग बैश लीग में खेलने से डिसक्वालिफाई कर दिया। इस वीडियो के बाद गेल के आलोचकों को उनके व्यवहार पर प्रश्न खड़े करने का बल मिल गया है। गेल ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपनी जिंदगी अपने उसूलों पर जीते हैं और वह इसे सार्वजानिक तौर पर दर्शाने से घबराते भी नहीं हैं। भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए गेल का यह वीडियो आपत्तिजनक है। इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में भी इस वीडियो की आलोचना होना तय नजर आ रही है जहां गेल लोगों के आदर्श बने हुए हैं। गेल की खासकर महिला फैंस से उम्मीद थी कि इस वीडियो पर आपत्ति जताएंगी, लेकिन कुछ लोगों ने सकारात्मक पक्ष को देखते हुए इसे गेल की निजी जिंदगी करार देकर छोड़ दिया। वीडियो में भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि गेल के साथ इस एक्शन में जो महिला शामिल है, उसे कोई आपत्ति नहीं हैं। बहरहाल, विश्व में कई म्यूजिक वीडियोज ऐसे बने हैं जिसमें कई अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दी है। ऐसे में गेल जो कि निजी नागरिक बनकर इस समारोह में शरीक हुए थे, उनकी ज्यादा नकारात्मक छवि बनने की उम्मीद नहीं हैं। हालांकि अधिकांश लोगों का कहना है कि क्रिस गेल विश्व स्तर के दिग्गज खिलाड़ी हैं और उन्हें जनता के बीच अपनी छवि का ख्याल रखने की जरुरत है। अगर गेल को भविष्य में किसी विवाद में नहीं फंसना है या फिर आलोचना नहीं झेलना है तो उन्हें ऐसी हरकते करने से बचना होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications